मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

जेब कतरों ने पुलिस टीम पर हमला कर फाड़ी दरोगा की वर्दी 

 


 



  


खबर आगरा से है। यहां सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे सूचना पर दरोगा पुलिस टीम पर जेब कतरों ने हमला बोल दिया।और खींचतान शुरू के दी। जिसके बाद जेबकतरों ने गुत्थमगुत्था में दरोगा की वर्दी फाड़ दी। हालांकि पुलिस ने मौके से तीन जेब कट्रों को गिरफ्तार के लिया है। और उनके खिलाफ मुकदमा दायर कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


 



 


 


यह पूरा मामला थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर का बताया का रहा है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद के जेब कतरे आफताब और उसके साथी फाउंड्री नगर स्थित एक ढाबे के सामने खड़े हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। इस पर दरोगा राहुल कुमार और राजीव गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपी अंडे की ठेल पर खड़े थे। पुलिस ने आफताब और उसके साथियों की घेराबंदी कर ली।  


 



 


पुलिस ने आफताब और उसके दो साथी पकड़ लिए। मगर, आफताब पुलिस से धक्कामुक्की करके भागने की कोशिश करने लगा। उसके साथी भी भागने लगे। यह देखकर पुलिस ने पीछे दौड़ लगा दी। पुलिस ने तीनों को जमीन पर गिरा लिया। 


 


तीनों आरोपी ने दरोगा राजीव गुप्ता की वर्दी फाड़ दी। पुलिस और अपराधियों में गुत्थमगुत्था होता देखकर लोग जुट गए। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


 


 


 


लेबल: